Tuesday, May 14, 2024
Hometrendingसाहित्यकार मनीषा आर्य सोनी की चार पुस्तकों का लोकार्पण

साहित्यकार मनीषा आर्य सोनी की चार पुस्तकों का लोकार्पण

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com साहित्यकार मनीषा आर्य सोनी की चार पुस्तकों आठवीं कुण (राज. उपन्यास), मदार के फूल (हिंदी कहानी संग्रह), हिलोर (राज काव्य संग्रह), मन मानस (हिंदी गीति काव्य) का लोकार्पण रविवार को रोटरी क्लब में हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने कहा कि लेखिका का रचनाकर्म नवांकुरों को दिशा देता है।

मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ शारदा कृष्ण ने काव्य संग्रह और राजस्थानी उपन्यास की सराहना की। स्वामी संवित विमर्शानंद महाराज ने मनीषा के रचनाकर्म को गागर में सागर भर देने वाली बात कही। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार रवि पुरोहित, अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा अध्यक्ष दौलतराम महेचा, अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष रामचंद्र लाडनवाल ने मनीषा के रचनाकर्म को सराहा।

आठवीं कुणराजस्थानी उपन्यास पर अनुपम पांडे, मदार के फूल हिंदी कहानी संग्रह पर कथाकार व कवि संजय पुरोहित, हिलोर राजस्थानी काव्य संग्रह पर राजस्थानी भाषा के कवि विप्लव व्यास तथा हिंदी गीति काव्य मन मानस पर कवि सुरेश सोनी ने सारगर्भित विचार रखे। मनीषा आर्य सोनी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर बात डॉ कृष्णा आचार्य ने गद्य में एवं राजाराम स्वर्णकार ने पद्य में विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन व्यंग्य एवं विनोद के कवि बाबूलाल छंगाणी ने किया। कार्यक्रम सहयोगी व व्यवस्थापक कैलाश टाक थे। आभार मधुसूदन सोनी ने ज्ञापित किया। समारोह में विभिन्न संस्थाओं द्वारा लेखिका का सम्मान किया गया।

केतु की वक्री चाल तीन राशियों वालों को कर देगी मालामाल

बुधादित्‍य राजयोग 24 जून से, इन 5 राशि के जातकों के लिए साबित होगा बेहद शुभ

मंगल करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों को मिलेंगे लाभ के कई अवसर…

राजस्‍थान में मौसम विभाग का ताजा अलर्ट : पूर्व में बरसेंगे बादल, पश्चिम तरसेगा

अभय इंडिया का 12वें वर्ष में प्रवेश : सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता के 11 वर्ष पूर्ण

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular