Saturday, May 16, 2026
Hometrendingएक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति के साथ ही राजस्‍थान में शुरू हो गई...

एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति के साथ ही राजस्‍थान में शुरू हो गई सियासी हलचल, नेताओं की बढ़ी उम्‍मीदें

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भाजपा नेता डॉ. अरुण चतुर्वेदी को राज्‍य वित्‍त आयोग का अध्‍यक्ष नियुक्‍त करने के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। असल में, पिछले लंबे समय से प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा बंद पड़ा है। ऐसे में अब हुई इस बड़ी नियुक्ति के साथ ही अन्‍य नेताओं की उम्‍मीदें भी अब बढ़ गई है।

आपको बता दें कि हाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर है। इस बीच, नियुक्तियों का दौर भी शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों कुछ और सियासी नियुक्तियां हो सकती है। संगठन और सरकार में संतुलन बनाए रखने के लिए इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कुछ नेताओं को केंद्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि अन्य को राज्य स्तर पर बोर्ड, निगमों या अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया जा सकता है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश के कई बड़े नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती है। इनमें खासतौर से सतीश पूनिया, महंत बालकनाथ, कैलाश चौधरी, राजेंद्र सिंह राठौड़, देवी सिंह भाटी, अलका गुर्जर, ज्योति मिर्धा, नारायण पंचारिया, लालचंद कटारिया, राजपाल शेखावत के नाम शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि इन नेताओं को प्रदेश व राष्ट्रीय संगठन में महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी के अलावा विभिन्न बोर्ड और निगमों में भी नियुक्तियां दी जा सकती है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!