बीकानेर Abhayindia.com वर्ष 2015 में स्थापित आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने 10 वर्षों में अनेक मुकाम हासिल किये है और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर नेक से ए ग्रेड हासिल किया है। विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की पत्रकारों को जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के वाइस चेयरमैन के. के. बजाज और प्रेसिडेंट प्रो. राकेश भार्गव ने बताया कि आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी पश्चिमी राजस्थान में शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है।
उन्होंने बताया कि 86 एकड़ के विशाल हरित परिसर में स्थित यह विश्वविद्यालय स्व. जगन्नाथ बजाज की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिनका उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े समुदायों का उत्थान था। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने मात्र 10 वर्षों के अल्पकाल में बहुत अछे अंकों के साथ ए से ग्रेड प्राप्त किया है।
उपाध्यक्ष के. के. बजाज ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने कोविड-19 महामारी के दौरान तीन दिनों में ऑनलाइन कक्षाओं में रूपांतरण कर अपनी दक्षता सिद्ध की। भविष्य में विश्वविद्यालय डिस्टेंस एजुकेशन, आईटीएपी कार्यक्रम और विदेशी छात्रों के लिए बहुसांस्कृतिक शैक्षणिक वातावरण स्थापित करने की दिशा में कार्य करेगा। प्लेसमेंट सेल ने डेलॉइट, टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो और एचडीएफसी जैसी कंपनियों में विद्यार्थियों के लिए अवसर सुनिश्चित किए हैं।
विश्वविद्यालय का हरित परिसर, सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और शून्य-कार्बन पहलों के साथ पर्यावरणीय सततता को प्राथमिकता देता है। कॉन्फ्रेंस में विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। यह संस्थान स्वर्गीय जगन्नाथ बजाज की दूरदृष्टि को साकार करते हुए वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा का नेतृत्व करने की दिशा में अग्रसर है।













