Hometrendingराजस्‍थान में एक बार फिर पलट कर आएगी सर्दी! पहाड़ों में बर्फबारी का...

राजस्‍थान में एक बार फिर पलट कर आएगी सर्दी! पहाड़ों में बर्फबारी का पड़ेगा असर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भले ही सर्दी विदा लेते हुए नजर आ रही है लेकिन बदलते हालातों से लग रहा है सर्दी एक बार फिर पलट कर आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते सोमवार को सर्दी का असर बढ़ सकता है। हालांकि, रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में इसका असर देखने को मिला है। हल्‍की सर्दी बढने के साथ कई जगहों पर सुबह की शुरूआत कोहरे से हुई। दिन के तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में आए इस बदलाव का असर 16 फरवरी तक रह सकता है। आपको बता दें कि कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। पहाड़ों से चलने वाली हवाओं के असर के चलते शनिवार रात से ही ठंड का अहसास बढ़ गया था। बीकानेर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं में न्‍यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular