Hometrendingकल फैसला हो जाएगा! गहलोत-पायलट को दिल्‍ली बुलाया, हाईकमान करेगा तस्‍वीर साफ...

कल फैसला हो जाएगा! गहलोत-पायलट को दिल्‍ली बुलाया, हाईकमान करेगा तस्‍वीर साफ…

नई दिल्‍ली Abhayindia.com राजस्‍थान में सत्‍तासीन कांग्रेस में चल रही आपसी खींचतान को दूर करने के लिए पार्टी हाईकमान ने 29 मई को नई दिल्‍ली में एक अहम बैठक बुलाई है। ये बैठक कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी। इस बैठक में पार्टी के कई दिग्‍गज नेता शामिल होंगे। बैठक में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच चल रही दूरियां मिटाने के लिए इस बैठक में अहम निर्णय किया जा सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं से हाईकमान अलग–अलग बातचीत भी कर सकता है।

आपको बता दें कि राजस्‍थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में पार्टी दोनों ही नेताओं को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। दोनों के समर्थकों नेताओं में भी लंबे समय से ठनी हुई है और लगातार बयानबाजी होने से कार्यकर्त्‍ता मायूस हो रहे हैं। ऐसे में सोमवार को होने जा रही बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

बैठक में पार्टी नेता राहुल गांधी, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट और तीनों सह प्रभारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बैठक में प्रताप सिंह खाचरियावास, हरीश चौधरी, रघु शर्मा और रघुवीर मीणा के भी शामिल होने की चर्चा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular