Hometrendingराजस्‍थान में आज और कल 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्‍थान में आज और कल 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून से पहले ही बारिश का दौर रुक–रुक कर चल रहा है। इस बीच नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज और कल 13 जिलों मे बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 28 व 29 मई को जयपुर, जोधपुर, नागौर, पाली, बाडमेर, सवाईमाधोपुर, टोंक, अजमेर बीकानेर, जैसलमेर श्रीगंगानगर, दौसा, करौली में बारिश की संभावनाओं को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में कहीं हल्‍की तो कहीं मध्‍यम बारिश होने के आसार है। इसके अलावा आकाशीय बिजली और ओले गिरने की भी आशंका है। कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

आपको बता दें कि इससे पहले बीती रात बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर के अलावा झुंझुनूं में भी कई जगहों पर बारिश हुई है। वहीं, श्रीगंगानगर के कई ग्रामीण इलाकों में तूफान से बिजली के पोल, ट्रांसफॉर्मर और पेड़ गिर गए, जिससे कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद हो गई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular