Tuesday, April 16, 2024
Hometrending...तो रामगढ़ बनेगा कांग्रेस का 'गढ़', साफिया चल रही आगे

…तो रामगढ़ बनेगा कांग्रेस का ‘गढ़’, साफिया चल रही आगे

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अलवर abhayindia.com रामगढ़ विधानसभा चुनाव की अब तक हुई 13 राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खान 16 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रही है, जबकि भाजपा के सुखवंत सिंह दूसरे स्थान पर है। यहां बसपा से जगत सिंह मैदान में हैं। अब तक सभी राउंड में साफिया ही आगे रहीं हैं। मतगणना 20 राउंड में होगी।

अलवर के बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में प्रात: 8 बजे से प्रारंभ हो गई है। रामगढ़ की सीट के लिए 278 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी। इसमें 20 प्रत्याक्षी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

आपको बता दें कि 28 जनवरी को अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था। इसमें कुल 78.80 प्रतिशत मतदान हुआ। क्षेत्र के 2.35 लाख से अधिक मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले साल 7 दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव के समय इस सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन हो गया था। इसके बाद यहां मतदान स्थगित करना पड़ा था।

13 राउंड की मतगणना में आगे चल रही साफिया खान पूर्व विधायक एवं एआईसीसी के सचिव रहे जुबेर खान की पत्नी हैं। मेवात इलाकों में जुबेर के साथ पत्नी व पूर्व जिला प्रमुख साफिया खान का भी अहम रोल रहा। जबकि भाजपा ने मैदान में उतरे सुखवंत सिंह पूर्व प्रधान रहे चुके हैं। इसके साथ बसपा से पूर्व केंद्र मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को टिकट दिया गया है। वे पिछले दिनों अपने बयानों के चलते विवाद में रहे थे।

बीकानेर : थानेदारी के लिए चल रही तगड़ी जोर-आजमाइश, मलाईदार थाने…

खुली जेल से भागने से खुली छूट! बीकानेर से एक और बंदी फरार, पत्नी का किया था मर्डर 

Rajasthan : In the Lok Sabha elections, more than half a dozen MPs will loose their tickets…!

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular