Saturday, April 25, 2026
Hometrending...तो मार्च के पहले सप्ताह में हो जाएगा लोकसभा चुनाव की तारीखों...

…तो मार्च के पहले सप्ताह में हो जाएगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान!

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2019 की तारीखों का ऐलान संभवत: मार्च के पहले सप्ताह में हो सकता है। सूत्रों के अनुसार हाल में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। हालांकि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त हो रहा है।

आपको बता दें कि प्रशासनिक स्तर पर 28 फरवरी तक विकास संबंधी सभी कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए कहा भी गया है। चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की समीक्षा बैठक में सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने की बात कही थी। आयोग के निर्देश पर ही शहर में पोलिंग बूथों के निरीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। आम चुनाव कितने चरण और किन महीनों में होंगे, अभी इस पर चुनाव आयोग में अंतिम मुहर लगनी बाकी है।

जानकारी में रहे कि 2014 में चुनाव आयोग ने 5 मार्च को लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। पिछली बार के आम चुनाव 9 चरणों में अप्रैल और मई में हुए थे। पहले चरण की वोटिंग 7 अप्रैल को और आखिरी चरण की वोटिंग 12 मई को हुई थी।

इससे पहले वर्ष 2009 में चुनाव आयोग ने २ मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। तब 5 चरणों में आम चुनाव कराए गए थे, जो 16 अप्रैल को शुरू होकर 13 मई को समाप्त हुए थे।

डूडी पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर गैंस टैंकर पलटा, गनीमत रही…

राजनीति में एंट्री के साथ प्रियंका को मिली पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!