Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजनीति में एंट्री के साथ प्रियंका को मिली पूर्वी उत्तर प्रदेश की...

राजनीति में एंट्री के साथ प्रियंका को मिली पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा की आखिरकार राजनीति में एंट्री हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को पार्टी महासचिव बनाया है। प्रियंका को पूर्वी उत्तरप्रदेश की कमान सौंपी गई है। 47 वर्षीय प्रियंका 1999 से हर लोकसभा चुनाव में प्रचार करती रही हैं। खासतौर से प्रियंका ने अपने भाई राहुल के लिए अमेठी में और मां सोनिया गांधी के लिए रायबरेली में रैलियां करती हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस के नेता बीते कई वर्षों से प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग करते रहे हैं।

पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी फरवरी माह के पहले हफ्ते में अपना कार्यभार संभालेंगीं। कांग्रेस की तरफ से जारी प्रेस नोट में इस संबंध में जानकारी दी गई है। इसी प्रेस नोट में गुलाम नबी आजाद को तुरंत प्रभाव से हरियाणा की जिम्मेदारी दिए जाने के संबंध में भी लिखा गया है। प्रियंका के अलावा मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पश्चिमी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि के. सी. वेणुगोपाल को संगठन में कांग्रेस महासचिव बनाया गया है।

डूडी पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर गैंस टैंकर पलटा, गनीमत रही…

Bikaner news politics crime university education

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!