Monday, April 27, 2026
Hometrendingचुनावी माहौल से अब तक क्‍यों दूर वसुंधरा राजे! आज और कल...

चुनावी माहौल से अब तक क्‍यों दूर वसुंधरा राजे! आज और कल रहेंगी दौरे पर…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com लोकसभा चुनाव-2024 के लिए राजस्‍थान में भाजपा के दिग्‍गज नेताओं के लगातार दौरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई दिग्‍गज नेताओं की यहां जनसभाएं हो चुकी हैं। इस बीच, पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे चुनावी माहौल से दूर नजर आ रही है। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में तथा सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार भी गर्म हो रहा है। खासतौर से हाल में बाडमेर सहित अन्‍य जगहों पर हुई पीएम मोदी की जनसभाओं में उनकी गैरहाजरी को लेकर कई सवाल उठने लगे है। इस बीच, खबर है कि राजे आज और कल चुनावी दौरे पर रहेंगी।

जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम राजे 13 अप्रेल और 14 अप्रेल को प्रचार अभियान में व्यस्त रहेंगी। उनके प्रचार कार्यक्रम के अनुसार, वे झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र में बारां जिले के किशनगंज-शाहबाद और अटरू के दो दिवसीय प्रवास पर रहेगीं।

हालांकि, इस दौरान वे न तो चुनावी सभा को संबोधित करेंगी और ना ही कोई रोड शो ही करेंगी। इन दो दिनों में सिर्फ कार्यकर्ता बैठकों में व्यस्त रहेंगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!