Sunday, February 8, 2026
Hometrendingआरएएस मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी, 14 से अपलोड कर सकेंगे...

आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी, 14 से अपलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को आयोजित होगी। प्रवेश पत्र 14 जून से उपलब्ध होंगे। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

आयोग के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए, समय पर पहुंचना आपकी परीक्षा में शामिल होने की पहली शर्त है। अभ्यर्थी 14 जून 2025 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक से डाउनलोड कर सकेंगे।

आपको बता दें कि इस बार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के लिए कुल 733 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। लेकिन 17 फरवरी को आयोग द्वारा पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!