Thursday, May 2, 2024
Hometrendingबीकानेर में कौन चला रहा है अवैध होर्डिंग्‍स का "खेल", किसके दबाव...

बीकानेर में कौन चला रहा है अवैध होर्डिंग्‍स का “खेल”, किसके दबाव से नहीं हो रही कार्रवाई?

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (सुरेश बोड़ा) बीकानेर में अवैध होर्डिंग्‍स के जरिये नगर निगम को लाखों रुपयों का चूना लगाया जा रहा है। इस खेलको आखिरकार कौन चला है और किसके दबाव में, इन सवालों के जवाब कोई भी देने को तैयार नहीं है। वजह साफ है, इस खेलमें न केवल सरकारी कारिंदें, बल्कि रसूखदार भी अपनीअपनी हिस्‍सेदारी ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्षद अवैध होर्डिंग्‍स का मामला मुखरता से उठा रहे हैं। इसके बावजूद सिस्‍टम पर इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा।

बताया जा रहा है कि निगम प्रशासन इसका समाधान करने के बजाय पार्षद और ठेकेदार के बीच चल रहे आरोपप्रत्‍यारोप में उलझ कर रह गया है। हालांकि, दोनों पक्षों में बढ़ते विवाद को देखते हुए आयुक्त ने अवैध होर्डिंग्‍स के सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, जानकारों का कहना है कि सिस्‍टम को चाहिए कि वह बीकानेर के अलगअलग जोनवार हुए होर्डिंग्‍स के ठेकों के शुरू होने तथा इसकी मियाद खत्‍म होने तक के दस्‍तावेजों की गहनता से जांच करें। तभी असलियत सामने आ सकेगी। ठेकेदार निर्धारित मियाद खत्‍म होने तथा बकाया पैसा जमा कराए बिना ही साइटों पर अवैध होर्डिंग्‍स लगा रहे हैं। कई जगह निर्धारित से ज्‍यादा होर्डिंग्‍स लगा दिए गए हैं। ऐसे में पूरे मामले की जांच होने से ही दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा। इस बीच, कांग्रेसी पार्षदों ने इस मामले को लेकर 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दे दी है।

न्‍यास से भी उलझा निगम

आपको बता दें कि होर्डिंग्‍स को लेकर निगम प्रशासन न केवल ठेकेदार और पार्षदों से, बल्कि नगर विकास न्‍यास प्रशासन से भी उलझा हुआ है। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने बिना सर्वे प्लान यूआईटी एरिया में साइट दे दी। इससे नाराज यूआईटी प्रशासन ने पिछले दिनों ऐसे सभी होर्डिंग्‍स हटा दिए।

सर्वे में खुल जाएगी पोल

कांग्रेस के पार्षदों का कहना है कि निगम प्रशासन अवैध होर्डिंग के मामले की निष्‍पक्षता से जांच नहीं करवा रहा, बल्कि वह इस मामले से ध्यान भी भटकाना चाहता है। इसके पीछे अवैध कमाई का पूरा खेल छिपा हुआ है। निगम के पास हर चौराहे का नक्शा है। वह चाहे तो महज कुछ दिन में ही सर्वे करके यह बता सकता है कि शहर में कितने वैध और अवैध होर्डिंग हैं।

चल रहा है प्रदर्शन का दौर

अवैध होर्डिंग को नहीं हटाने से आक्रोशित कई कांग्रेस पार्षदों ने निगम में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जावेद पडिहार सहित आनन्द सिंह सोढ़ा, शिव शंकर बिस्सा, सुभाष स्वामी, वसीम फिरोज अब्बासी, मुजीबुर्ररहमान,प्रफुल्ल हटीला, शहजाद खान भुट्टा, सुरेन्द्र सिंह डोटासरा, युनूस अली आदि ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर दर्जनों अवैध होर्डिंग लगे हुए है। निगम प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। अवैध होर्डिंग से निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। पार्षदों ने आयुक्त के समक्ष मांग रखी कि अवैध होर्डिंग पर संबंधित फर्म से वसूली की जाए।

बीकानेर सहित इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 9 और 10 को…

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular