Hometrendingजब भी गोचर-ओरण पर संकट आएगा संत समाज सबसे अग्रणी नजर आएगा...

जब भी गोचर-ओरण पर संकट आएगा संत समाज सबसे अग्रणी नजर आएगा : सरजूदास महाराज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गोचर आंदोलन स्थगित हुआ है, खत्म नहीं, यानि जब-जब गोचर-ओरण पर संकट आएगा संत समाज सबसे अग्रणी नजर आएगा। यह उद्गार राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने नत्थूसर बास स्थित हनुमानजी मंदिर में आयोजित अभिनंदन समारोह में व्यक्त किए। श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए सरजूदास महाराज ने कहा कि जिस प्रकार सूर्य-चंद्रमा प्रत्यक्ष देवता हैं उसी प्रकार गौमाता में 33 कोटि देवी-देवता विराजमान हैं।

समाजसेवी कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गोचर आंदोलन में पूरे बीकानेर के गौसेवकों, सामाजिक संस्थानों की महत्ती भूमिका रही और महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज के नेतृत्व में जो सफलता मिली है वह अभूतपूर्व है। नत्थूसर बास क्षेत्र के मोहल्लेवासियों ने सरजूदास महाराज का अभिनंदन कर आभार जताया। इस दौरान भंवर सांखला, नन्दकिशोर गहलोत, गिरधारी सांखला, दिनेश सांखला, विमल चौहान, सुशील कच्छावा, चंदर तंवर, ललित कच्छावा, गौरीशंकर भाटी, राकेश सांखला, सत्यनारायण सांखला उपस्थित रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular