






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले में जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय परिवर्तन के आदेश को वापस ले लिया है। बुधवार से सभी प्रकार की स्कूलें, मदरसे पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही खुलेंगी। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के आदेश के अनुसार, मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान, शीतलहर, विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए बीकानेर के कक्षा 12 तक के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय (निजी) स्कूलों में शैक्षणिक समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया गया था। अब शीतलहर का प्रभाव कम हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय परिवर्तन के आदेश को वापस लिया जा रहा है।


