Saturday, June 20, 2026
Hometrendingक्षत्रिय समाज के युवाओं के लिए कोचिंग कक्षाएं 12 जून से

क्षत्रिय समाज के युवाओं के लिए कोचिंग कक्षाएं 12 जून से

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महाराव शेखाजी संस्थान एवं क्षत्रिय सभा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग क्लासेज 12 जून से क्षत्रिय सभा भवन बीदासर हाउस में प्रारंभ की जाएगी।

महाराव शेखाजी संस्थान के अध्यक्ष सेवा निवृत आरएएस भवानी सिंह शेखावत एवं क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष के. पी. सिंह सिसोदिया ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उत्कर्ष क्लासेज के माध्यम से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कक्षाएं तीर्थ स्तंभ के पास बीदासर हाउस स्थित क्षत्रिय सभा में संचालित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदन पत्र तीर्थ स्तंभ स्थित क्षत्रिय सभा के कार्यालय से प्राप्त किए जा कर 10 जून तक मार्कशीट एवं आधार कार्ड के साथ वहीं जमा करवाए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोचिंग में ओएमआर आधारित साप्ताहिक एवं मासिक टेस्ट, मोटिवेशनल कक्षाएं तथा अन्य उपयोगी कार्य करवाए जाएंगे। अधिक जानकारी क्षत्रिय सभा कार्यालय से प्राप्त की जा सकेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!