Hometrendingइंद्रधनुषी माहौल में मानसून का दिल खोलकर किया स्‍वागत

इंद्रधनुषी माहौल में मानसून का दिल खोलकर किया स्‍वागत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रिम-झिम बारिश की चंचल बूँदे, रंगीन छातों और इंद्रधनुषी वस्त्रों में सजे हुए, हरी-हरी दूब पर उल्लासपूर्वक थिरकते, झूमते, फूलों जैसे पुष्पित पल्लवित नन्हें-नन्हें बच्चों ने आज मानसून का दिल खोलकर स्वागत किया। संगीत और नृत्य मानो उनके उत्साह को दोगुना कर रहे थे। यह चित्रण है स्वामी आर.एन. ग्लोबल सी.सै. स्कूल, करणी नगर, बीकानेर का, जहाँ आज प्राइमरी विंग के नौनिहालों ने खुशनुमा प्रकृति का अभिनन्दन करते हुए ‘मानसून डे’ मनाया। विद्यार्थियों ने शिक्षिकाओं के साथ नृत्य, संगीत और व्यंजनों का भरपूर आनन्द लिया। प्रधानाचार्या बिंदु बिश्नोई ने सभी को अच्छे मानसून व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाऐं देते हुए उचित खान-पान अपनाने और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular