बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर थाना क्षेत्र के मोहता सराय स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल नंबर 25 में कार्यरत प्रधानाध्यापक कानूराम नायक के साथ मारपीट करने, सोने की चेन व रुपए छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद सहित आधा दर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रधानाध्यापक कानूराम नायक पुत्र कुंभाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मुजीद खिलजी व सात-आठ अन्य जने स्कूल में घुस आए और मुझे जातिसूचक गालियां निकाली। इस दौरान मुझे कमरे में नीचे पटक दिया और लातों से मारपीट की और कहा कि तू ज्यादा हैडमास्टरी करता है। घटना के दौरान सोने की चेन व रुपए भी निकाल कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ गंगाशहर मुकेश कुमार सोनी को सौंपी गई है।















