Friday, May 15, 2026
Hometrendingबिनानी कन्या महाविद्यालय में नव-प्रवेषित छात्राओं का स्वागत, भूमिका सुथार बनी मिस...

बिनानी कन्या महाविद्यालय में नव-प्रवेषित छात्राओं का स्वागत, भूमिका सुथार बनी मिस बिनानी फ्रेशर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बिनानी कन्या महावि़द्यालय में आज नव-प्रवेषित छात्राओं का स्वागत करने के लिए वरिष्ठ छात्राओं ने नवान्नुगत छात्राओं का स्वागत मिस फ्रेशर 2025 के माध्यम से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर के संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति सचिव गौरी शंकर व्यास तथा प्राचार्या डॉ. अरूणा आचार्य व प्रवक्ता व छात्राएँ बडी संख्या में उपस्थित थी।

कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत माँ शारदे के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प सुमन अर्पित करके हुई। इसी के साथ ही स्पार्कल ग्रुप ने गणेष वंदना पर नृत्य प्रस्तुति दी इसी क्रम में संगीत विभाग की छात्राओं ने माँ सरस्वती शारदे… पर सरस्वती वंदना की संसंगीत प्रस्तुति दी।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि अगर एक नारी शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार व समाज को शिक्षित करने में भागीदारी निभाती है। छात्राओं का उल्लास व परिणामों की जानकारी के बाद विश्राम मीणा ने कहा कि शहर के अन्दरूनी भाग में षिक्षा की अलख जगाने के लिए न सिर्फ छात्राओं को धन्यवाद है बल्कि उनके परिजनों को भी धन्यवाद है कि वे नारी शिक्षा के लिए सम्पर्ण भाग रखते हुए अपनी बालिकाओं को उच्चतम शिक्षा देने के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को कहा कि कठिन मेहनत एवं लगातार परिश्रम ही सफलता दिलवाता है।

अध्यक्षीय भाषण देते हुए संस्था के सचिव गौरीशंकर व्यास ने छात्राओं द्वारा दी गयी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए जिस तरह से अध्ययन आवश्‍यक है उसी तरह से शैक्षणेतर गतिविधियों का होना भी उज्ज्वल भविष्य में आवश्‍यक है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस फ्रेशर का चयन रहा। इसे तीन चरणों में सम्पन्न किया गया। पहला चरण था कैट वॉक तथा इन्ट्रो राउण्ड, दूसरा चरण प्रोप राउण्ड तथा तीसरा चरण प्रश्‍नोतरी राउण्ड था। निर्णायक मण्डल में डॉ. अनिता मोहे भारद्वाज, डॉ. रिचा जोशी, पुस्तकालयाध्यक्ष शर्मिला पुरोहित रही।

मिस फ्रेशर 2025 का खिताब छात्रा भूमिका सुथार, मिस टेलेन्ट का खिताब डिम्पल स्वामी, मिस कॉस्ट्यूम का खिताब सानिया व्यास, मिस चार्मिंग का खिताब आस्था आचार्य एवं मिस पर्सनल्टी का खिताब जिया भाटी को मिला। धन्यवाद भाषण में बोलते हुए महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अरूणा आचार्य ने महाविद्यालय की विभिन्न संकायों से उत्तीर्ण हुई छात्राओं का विभिन्न क्षेत्रों में चयन को रेखांकित करते हुए बताया कि इस सत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग से अध्ययन की व्यवस्था की जायेगी। जिसका सभी छात्राओं में करतल ध्वनि से स्वागत किया। डॉ. आचार्य ने छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत के लिए जागृत करते हुए कहा कि वे अपना शत-प्रतिशत अपने अध्ययन को दें ताकि परिणामों को अपने पक्ष का कर सकें। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विषय व्याख्याता गजानन्द व्यास एवं छात्रा नन्दनी श्रीमाली ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!