









बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नव निर्वाचित विधायक सुमित गोदारा का जनसेवक आभार यात्रा में जगह–जगह स्वागत हुआ। आज लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक सुमित गोदारा का गांवो में पहुंचने पर ढोल नगाडो व फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत हुआ।
विधायक गोदारा ने आज कालवास, ढाणी भोपाला राम, सहजरासर, कुजटी, खारी, धीरेरा स्टेशन, उत्तम देसर, बंधा, बामनवाली, किस्तूरिया आदि गांवो का दौरा कर ग्रामीणों को धन्यवाद दिया। विधायक गोदारा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार आप ने मुझे प्यार और प्रेम दिया मैं जीवन भर आपका आभारी रहूंगा। आने वाले समय में हम सब मिलकर शिक्षित लूणकरणसर विकसित लूणकरणसर का सपना साकार करेंगे। गोदारा ने 25 दिसंबर को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर गोदारा ऑयल मिल लूणकरणसर मे आयोजित प्रोग्राम में आने का निमंत्रण भी दिया।
विधायक गोदारा के साथ कोर कमेटी सदस्य सावंत राम पंचार, पंचायत समिति सदस्य महावीर गाट, सरपंच प्रतिनिधि बजरंग गोदारा, भाजपा नेता इतिहास गौड, महामंत्री चंद्रप्रकाश मेघवाल फकीरचंद, मंडल उपाध्यक्ष डालूराम कुकणा, जगदीश तर्ड भीयाराम कुलड़िया, हुकमाराम मेघवाल, रामेश्वर मेघवाल, भूमि विकास बैंक के राजूराम महिया, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष फरसाराम, युवा मोर्चा के विजयपाल, कार्यालय प्रभारी बेगा राम आदि जनप्रतिनिधि इनके साथ थे।
















