Hometrendingराजस्‍थान में बदलेगा मौसम! 17 से 22 सितम्‍बर तक कई जिलों के...

राजस्‍थान में बदलेगा मौसम! 17 से 22 सितम्‍बर तक कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 सितम्‍बर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। विभाग के अनुसार, इस दौरान दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा।

विभाग के अनुसार, एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने से दक्षिण और दक्षिण पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 17 सितंबर से 20 सितंबर तक उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं, 18 सितंबर को बारां, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और 19 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगड़, सलूंबर में मेगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 21-22 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular