Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 8 अक्‍टूबर...

राजस्‍थान में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 8 अक्‍टूबर तक जारी रहेगी बारिश की गतिविधियां

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज एक बार फिर बदलाव आने वाला है। असल में, प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ 5 से 8 अक्‍क्टूबर को सक्रिय होने के आसार है। इसके प्रभाव से कई जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

विभाग ने आज 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से बुधवार दोपहर साढे बारह बजे जारी तात्‍कालिक अलर्ट में अगले तीन घंटे के दौरान जयपुर, टोंक, नागौर, सवाई माधोपुर, अजमेर, भीलवाडा, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्‍थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्‍की बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर 3 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। आपको बता दें कि मंगलवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। जयपुर, सीकर, झुंझुनू, धौलपुर, अजमेर जैसलमेर सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। धौलपुर के सैंपऊ में करीब 4 इंच तो राजधानी जयपुर में करीब 3 इंच बारिश हुई। कई जगहों पर जलभराव से रास्ते अवरुद्ध हो गए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!