Hometrendingमौसम विभाग का अलर्ट : अगले 24 घंटों में बारिश, कोहरे की...

मौसम विभाग का अलर्ट : अगले 24 घंटों में बारिश, कोहरे की संभावना

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश में सर्दी का सितम फरवरी के आरंभ में भी सता रहा है। बीती रात जयपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई। इसके चलते फिर से सर्दी का पलटवार हुआ। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी 24 घंटों में प्रदेश में हल्की बारिश व कोहरे की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 फरवरी को हिमालय तराई क्षेत्र व उत्तर पूर्वी राज्यों से होते हुए प्रदेश के पूर्वी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही रहने और कुछ हिस्सों में छितराई बौछारें गिरने की संभावना है।

जयपुर में बीती रात सर्द हवाएं चली और रात के तापमन में पारा 4.4 डिग्री लुढ़क कर 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह वाहनों पर ओस की परत जमी नजर आई।

कलक्टर साब, हमारे यहां रसूखदारी के कारण 6 साल से फैली है गंदगी, अब आप….

गंगाशहर जोन में सीवरेज के काम में ढिलाई, निर्माण एजेंसी को लगा 3 करोड़ का फटका

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular