Hometrendingराजस्‍थान में पलट गया मौसम, अगले तीन-चार दिन जारी रहेगी बारिश की...

राजस्‍थान में पलट गया मौसम, अगले तीन-चार दिन जारी रहेगी बारिश की गतिविधियां

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में गर्मी के दौर के बीच बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आज शाम जयपुर में झमाझम बारिश हुई। वहीं, करौली, अलवर, धौलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पांच से सात अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र व ट्रफ लाइन भी सक्रिय है। इसी के साथ एक और नया वेल मार्क लो-प्रेशर बंगाल की खाड़ी में बन गया है। इसके आगामी 48 घंटों में लगभग पश्चिम की ओर आगे बढ़ने व तीव्र होकर तीन अक्टूबर को उड़ीसा-आंध्रप्रदेश तट पर गहरा अवदाब बनकर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके असर से राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रहने की संभावना है। पांच से सात अक्टूबर के दौरान पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular