





बीकानेर Abhayindia.com लोकनायक व विधायक स्व. मुरलीधर व्यास की रेलवे स्टेशन पर स्थापित भव्य मूर्ति को हटाने का प्रयास करने के मामले को लेकर आज रेलवे प्रशासन के साथ सर्व समाज की बैठक आहूत की गई। बैठक में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व मंत्री बुलाकी दास कल्ला, सर्व कामगार सेवा संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित सहित शहर के प्रबुद्धजन सभागार में उपस्थित रहे।
रेलवे प्रशासन के प्रतिनिधि एवं सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रेलवे प्रशासन द्वारा निर्माण के दौरान लोकनायक मुरलीधर व्यास की मूर्ति को यथा स्थान ही रखा जायेगा एवं स्टेशन के पुनर्निर्माण के समय मूर्ति के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी नहीं की जायेगी जिस पर उपस्थित स्वजनों की सहमति बनी। बैठक के दौरान पश्चिमी विधायक ने डीआरएम को बैठक की कार्रवाई व जनता की भावनाओं से भी अवगत करवाया। मौके पर आरएस हर्ष, नारायण दास रंगा, विष्णु दत्त, विप्लव व्यास, शिव कुमार रंगा, संतोष व्यास, चैनाराम, गोविंद जोशी, जय प्रकाश व्यास, नरेंद्र आचार्य, आरती पुरोहित, फरसा हर्ष, नवल पुरोहित सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




