Hometrendingराजस्‍थान में बदला मौसम का मिजाज, प्री-मानसून के बादल बरसे, जानें- अगले...

राजस्‍थान में बदला मौसम का मिजाज, प्री-मानसून के बादल बरसे, जानें- अगले तीन दिन कहां बरसेंगे…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू होने के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है व बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय है। ऐसे में अब मानसून के पूर्वी व मध्य भारत के भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई है। आज दोपहर बाद अलवर और नागौर में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश हुई है। इस दौरान हालांकि कई बिजली के पोल और पेड़ धराशायी हो गए।

विभाग के अनुसार 14 जून को उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मानसून पूर्व की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व तापमान 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग में हीटवेव का दौर जारी रहने व दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन, अंधड़ (50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से) व हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह 15 जून को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, पाली जिले में तेज हवा के बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 16 जून को अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली जिले में तेज हवा के बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular