Hometrendingबीकानेर में इनामी मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं...

बीकानेर में इनामी मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं केस

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नशे की तस्‍करी के खिलाफ बीकानेर रेंज कार्यालय टीम को अहम सफलता मिली है। पुलिस थाना छतरगढ़ में मादक पदार्थ तस्करी प्रकरण वांछित इनामी तस्कर शबीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश द्वारा बीकानेर रेंज में वांछित अपराधियों व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा गंभीरतापूर्वक संगठित अपराधों व इनामी तस्करों की धरपकड़ कर रही है। इसी क्रम में आज रेंज कार्यालय, बीकानेर की स्पेशल टीम द्वारा पुलिस थाना छतरगढ़ के प्रकरण संख्या 04/24 में फरार तस्कर शबीर खां पुत्र जमालदीन निवासी भुट्टों का बास, बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया। उस पर  पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्‍द्र सिंह सागर द्वारा 5000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। फरार तस्कर लम्बे समय से मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त रहा है जिस पर रेंज के विभिन्न थानो पर मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण पंजीबद्व है। शबीर खां द्वारा लम्बे समय से रूहपोश होकर फरार था जिसे आज रेंज कार्यालय टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के सम्बन्ध में गंभीरतापूर्वक अनुसंधान किया जाएगा।

अपराधी  का आपराधिक रिकार्ड...

1. अभियोग संख्या 141 / 2007 धारा 341, 323, 34 भादसं पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर

2. अभियोग संख्या 112 / 2020 धारा 8 / 15,25,29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना रायसिंहनगर जिला श्रीगंगानगर

3. अभियोग संख्या 192/ 2023 धारा 8 / 15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर

4. अभियोग संख्या 46 / 2024 धारा 8 / 15,25,29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना समेजाकोठी जिला श्रीगंगानगर

5. अभियोग संख्या 76 / 2024 धारा 8/15,25 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना पदमपुर जिला श्रीगंगानगर

6. अभियोग संख्या 04 / 2024 धारा 8/15, 25 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना छतरगढ़ जिला बीकानेर

कार्यवाही करने वाली रेंज कार्यालय टीम...

1. देवीलाल सहारण उपनिरीक्षक

2. विमलेश कुमार हैड कानि. 44

3. सुनील कुमार कानि. 764

4. बाबुलाल कानि. 778

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular