Hometrendingमौसम अलर्ट : ….लो फिर आई आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम अलर्ट : ….लो फिर आई आंधी-बारिश की चेतावनी

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम दिन में कई रंग दिखा रहा है। कभी तेज गर्मी तो, कभी आंधी और बारिश का दौर चलता है। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम में बदलाव के संकेत देते हुए चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश व बादल गरजने की संभावना है। इस दरम्‍यान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम का यह मिजाज गुरुवार तक जारी रह सकता है। जबकि मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में कहीं भी आंधी-तूफान की चेतावनी नहीं है।

एसीबी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की डिप्‍टी डायरेक्‍टर को घूस लेते पकड़ा

बीकानेर संसदीय सीट : मतगणना 23 मई को, तैयारियां पूर्ण, 14 टेबल पर ऐसे होगी गिनती…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular