Hometrendingमौसम अलर्ट : इन जिलों में तीन दिन और रहेगा गर्मी का...

मौसम अलर्ट : इन जिलों में तीन दिन और रहेगा गर्मी का सितम, लू और….

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में गर्मी अपने ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिन के साथ रात में भी गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है।

विभाग की ओर से पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर में भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है। पाली, श्रीगंगानगर, जालौर, नागौर, पाली में लू की चेतावनी जारी गई है। वहीं, विभाग ने पूर्वी राजस्थान के बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, कोटा, करौली, सवाईमाधोपुर व टोंक में भी लू की चेतावनी जारी की गई है। यहां सवाईमाधोपुर व टोंक, करौली, झुंझुनूं, दौसा, भरतपुर व बारां में धूल भरी आंधी व बादल गरजने की चेतावनी जारी की गई है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

NEET-2019 Result : उत्तर पश्चिम राजस्थान में सिंथेसिस की धाक,  सिं‍थेसियंस ने ऐसे मनाया जीत का जश्‍न…

अब नेताजी के मोबाइल में ही आ जाएगी सभी स्‍कूलों की कुंडली….

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular