Saturday, April 25, 2026
Hometrendingविवेकनाथ बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्‍न, बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति,...

विवेकनाथ बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्‍न, बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com विवेकनाथ बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन रविवार को नवलेश्वर मठ, विवेकनाथजी बगेची परिसर में आयोजित में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन में विशेष रूप से पूज्य संत श्री श्री 108 योगी शिवसत्यनाथ महाराज (श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ के अधिष्ठाता व महंत) का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में भारत माता पूजन, संतों का आशीर्वचन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ वाचन, महिलाओं द्वारा सामूहिक भजन-कीर्तन का दौर भी चला। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गीता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर योगी शिवसत्यनाथ महाराज ने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति के संरक्षण, युवाओं को संस्कारवान जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त और संगठित बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है। सम्मेलन में संत योगी विलासनाथ महाराज, योगी ओमनाथ महाराज, योगी भास्कर नाथ महाराज भी उपस्थित रहे। समारोह में बीकानेर विभाग के प्रचारक विनायक ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय धर्म और राष्ट्रीय प्रेरणा, संगठित हिंदू और स्वदेशी की बात कही।

समारोह में बस्ती प्रमुख दिनेश सांखला, आनंद स्वामी, भुवनेश पुरोहित, महावीर प्रसाद शर्मा, ललित ओझा, चेतन पंवार, राजीव स्वामी, सुरेंद्र बिश्नोई, विकास जोशी, रोहित शर्मा, मनीष सांखला, दीपक स्वामी, सूरजकरण पंवार, भैरूलाल सोलंकी, भरत गहलोत सहित विवेक नाथ बस्ती के कार्यकर्ताओं ने जिम्मेवारियां सम्भाली। आयोजक विवेकनाथ बस्ती आयोजन समिति ने मीडिया प्रभारी नन्दकिशोर गहलोत बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजन समिति की ओर से संत-महात्माओं एवं गीता प्रतियोगिता व महापुरुषों के चित्र बनाने वाले बालक-बालिकाओं का सम्मान किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!