बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जस्सूसर गेट के अंदर बिन्नानी निवास, एस.बी.आई. बैंक बिल्डिंग के कोने पर वे उसके ठीक सामने स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर के कोने पर पेयजल की पाइप लाइनें पिछले कई दिनों से लीकेज होने के कारण जब जब पानी सप्लाई किया जाता है तो हजारों लीटर अमृत रूपी पीने का पानी सड़कों पर व्यर्थ बह जाता है। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार ने प्रशसन को अवगत कराया कि इस बाबत बिन्नानी निवास बिल्डिंग के व्यवस्थापक चंद्र कांत भट्टड़ व यहाँ के आस पास रहने वाले व डिस्पेंसरी में काम करने वाले लोगों ने भी जलदाय विभाग के सहायक अभियंता व उच्च अधिकारियों को कई बार व्हाट्सअप के जरिये वीडियो बनाकर अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई।
सुथार ने बताया कि हजारों लीटर पानी की तो हर दिन बर्बादी हो ही रही है साथ ही गली के दोनों तरफ बने मकानों की जड़ों में भी सड़क पर बने गड्ढों के जरिये पानी लोगों के घरों की नींव तक जा रहा है जो घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। साथ ही सड़क भी जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। सुथार ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि तुरंत दोनों तरफ की लीकेज पाइप लाइन को दुरस्त किया जावे ताकि पानी की व्यर्थ बर्बादी रोकी जा सके व सड़क व घरों को हो रहे नुकसान को भी रोका जा सके।













