Hometrendingपुष्करणा दिवस पांच दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, प्रतिभा सम्मान...

पुष्करणा दिवस पांच दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, प्रतिभा सम्मान से लेकर महिला उत्पाद मेले तक होंगे विविध आयोजन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्री पुष्करणा प्रन्यास, बीकानेर के प्रन्यास मंडल की बैठक प्रन्यास के संरक्षक एवं समाजसेवी शंकरलाल पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पुष्करणा दिवस को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक सहभागिता के साथ भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 26 अगस्त को मनाए जाने वाले पुष्करणा दिवस के अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना, महिलाओं की उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देना तथा सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना रहेगा।

कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह, पुष्करणा महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं मेला, साहित्य गोष्ठी, कवि सम्मेलन तथा सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 26 अगस्त को पुष्करणा दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में दीप प्रज्ज्वलित करने तथा आकर्षक रंगोली सजाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे समाज में उत्सव का वातावरण निर्मित हो सके।

बैठक में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा युवाओं एवं महिलाओं को आयोजनों से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पांच दिवसीय आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक मूल्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

बैठक में प्रन्यास के अध्यक्ष अनिल आचार्य, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र किराडू, सचिव अनिल पुरोहित, सुरेंद्र व्यास, प्रेमशंकर रंगा, महेंद्र चूरा, रासबिहारी जोशी, शशि व्यास, विजय भादाणी, अरुण आचार्य, बद्रीदास जोशी, आरती आचार्य, सेनुका हर्ष, राजकुमारी व्यास, सुमन ओझा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular