Friday, April 26, 2024
Hometrendingबीकानेर कांग्रेस के सत्याग्रह के दौरान मधुमक्खियों ने डाल दिया खलल

बीकानेर कांग्रेस के सत्याग्रह के दौरान मधुमक्खियों ने डाल दिया खलल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में रविवार को यहां गांधी पार्क में सत्याग्रह के आयोजन के दौरान मधुमक्खियों ने खलल डाल दिया। इससे एकबारगी मौके पर अफरातफरी सी मच गई। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी और कांग्रेस नेताओं को सत्याग्रह बीच में छोड़ कर जाना पड़ा। बताया जाता है कि मधुमक्खियों ने मौके पर आधा दर्जन कांग्रेस जनों के डंक मार दिये।

आपको बता दें कि कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आव्हान पर गांधी पार्क में सत्याग्रह का आयोजन रखा गया था। पार्क मं गांधीजी प्रतिमा के पास सत्याग्रह शुरू ही किया गया था। इस दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसस घबराये ऊर्जा मंत्री भाटी समेत तमाम सत्याग्रही उठ कर जाने लगे। घटना के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे नगर निगम के दस्ते ने धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया। इसके बावजूद कई मधुमक्खियों मौके पर मंडराती रही। बाद में मौके पर आये आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्द राम मेघवाल और उनके समर्थकों ने गांधी पार्क के नजदीक दूसरे पार्क में डेरा डालकर सत्याग्रह शुरू किया। मधुमक्खियों के हमले की घबराहट के बीच जारी रहे सत्याग्रह में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, भूदान बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव जियाउर रहमान आरिफ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, शबीर अहमद, आजम खां, रामनिवास कूकणा समेत अनेक कांग्रेस नेता शामिल थे। ब

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular