












बीकानेर Abhayindia.com मंत्रालयिक संवर्ग के सभी पदों पर वर्ष 2025-26 तक की बकाया, रिव्यू एवं नियमित डीपीसी 30 सितंबर तक करने सहित 6 मांग पत्र भेजे गए हैं। साथ ही आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान, बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि शिक्षा विभाग में सहायक कर्मचारी से कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी से संस्थापन अधिकारी पदों पर वर्ष 2025-26 तक की रिव्यू, बकाया एवं नियमित डीपीसी समस्त जिला, मंडल एवं निदेशालय स्तर पर 30 सितंबर से पहले करने, पदोन्नति पर पदस्थापन आनलाईन काउंसलिंग से करने, 86 के कनिष्ठ लिपिकों की लंबित डीपीसी करने, हितकारी निधि की राशि राष्ट्रीय बैंक में रखने सहित विभिन्न मांगों पर 6 मांग पत्र राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को भेजे गए हैं। आचार्य ने बताया कि शासन एवं शिक्षा प्रशासन स्तर से अब भी समय पर काम नहीं किया गया तो संघ को आंदोलन का रुख अख्तियार करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं शिक्षा प्रशासन की होगी।




