Friday, April 24, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग में डीपीसी को लेकर 21 को धरने की चेतावनी, वार्ता...

शिक्षा विभाग में डीपीसी को लेकर 21 को धरने की चेतावनी, वार्ता में एक सप्‍ताह में कार्यवाही का मिला आश्‍वासन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा शैलेन्द्र देवड़ा अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर एवं निदेशक के मुख्यालय से बाहर होने के कारण स्टाफ आफिसर से मुलाकात कर काउंसलिंग से पदस्थापन एवं मंत्रालयिक कर्मचारी डीपीसी के लिए धरने का नोटिस दिया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक को वार्ता के दौरान मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 01.04.2017 से 2024-25 तक की रिव्यु, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों पर वर्ष 2025-26 की रेगुलर डीपीसी, आरपीएससी 1986 के कनिष्ठ सहायकों कोर्ट निर्णय एवं शासन की स्वीकृति के बाद जानबूझकर रखी गई बकाया डीपीसी सहित विभिन्न मांगों का निस्तारण 15.04.2026 तक करने एवं काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन के आदेश जारी करने पर बिन्दुवार चर्चा हुई वार्ता में आक्रोश व्यक्त करते हुए स्पष्ट बता दिया गया है कि 21.04.2026 को एक दिवसीय सांकेतिक धरना मांगें स्वीकार नहीं होने की स्थिति में शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष दिया जाएगा तत्पश्चात अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा। आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा ने संघ की मांगों पर एक सप्ताह में निर्णायक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!