Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर चश्मा विक्रेता संघ के नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह...

बीकानेर चश्मा विक्रेता संघ के नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर चश्मा विक्रेता संघ के नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रेलवे स्टेशन के समीप पार्श्वनाथ प्लाजा स्थित ‘होटल राजमहल’ में सरंक्षक नारायण, अध्यक्ष सुशील, उपाध्यक्ष कैलाश, सचिव रमेश कुमार के सानिध्य में संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी एलएन व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल किशोर राठी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्‍होंने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई और कार्यकारिणी सर्टिफिकेट वितरण किया। इसमें बीकानेर के अलावा नोखा, नापासर, लूणकरणसर के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी ने पूरे उत्साह के साथ अपने पद और दायित्वों की शपथ ली। इस अवसर पर चश्मा व्यवसायियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राजस्थान ऑप्टिकल एसोसिएशन द्वारा निर्धारित नई ‘लेंस प्राइस लिस्ट’ का विमोचन भी किया गया, जिसकी प्रतियां वहां मौजूद सभी सदस्यों को वितरित की गईं। इस गरिमामयी कार्यक्रम का समापन एक शानदार सहभोज के साथ हुआ, जहां सभी सदस्यों ने आपसी मेलजोल और एकजुटता का परिचय दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!