Homeबीकानेरशुद्ध के लिए युद्ध: बीकानेर नमकीन भंडार पर सीएमएचओ की कार्रवाई, टीम...

शुद्ध के लिए युद्ध: बीकानेर नमकीन भंडार पर सीएमएचओ की कार्रवाई, टीम ने लिए मिठाई-नमकीन के नमूने…

बीकानेर Abhayindia.com दीपावली के मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभाग की टीम मिठाई, नमकीन, मावा, दूध इत्यादि की गुणवत्ता परख रही है।

https://youtu.be/_dp1AGM-5DM
Preview YouTube video बीकानेर नमकीन भंडार पहुंचे सीएमएचओ, ऐसे की कार्रवाई…

बुधवार को सीएमएचओ डॉ.बीएल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम ने शहर में कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। मीणा के अनुसार पहले एक दूध-दही के बड़े प्रतिष्ठान से नमूने लिए, इसके बाद केईएम रोड स्थित बीकानेर नमकीन भंडार पर कार्रवाई की। इस दौरान मिठाइयां व नमकीन के नमूने लिए गए हैं, जिनको जांच के लिए लैब में भेजा गया है, कार्रवाई अभी जारी है। सीएमएचओ के अनुसार शुद्ध के लिए युद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular