






बीकानेर Abhayindia.com राज्य में युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय संस्थान के माध्यम से मार्जिन मनी एवं व्याज अनुदान युक्त ऋण उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से यह योजना प्रारम्भ की जा रही है।जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य स्वयं के उद्यम की स्थापना एवं स्थापित उद्यम के विस्तार, विविधिकरण या आधुनिकीकरण के लिए कम लागत पर ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार के नवी अवसरों का सृजन करना है।
योजना की पात्रता में आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। योजना में नवीन, विस्तार, विविधीकरण, आधुनिकीकरण के लिए मार्जिन मनी 25 प्रतिशत या 5 लाख रूपए जो भी कम हो देय होगी। साथ ही व्याज अनुदान 01 करोड़ रूपए तक के ऋण के लिए 8 प्रतिशत और 1 करोड़ रुपये से 02 करोड़ रूपये तक के ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान का प्रावधान है।
इसके तहत महिला, अनुसचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग श्रेणी के उद्यमियों, ग्रामीण क्षेत्र में त्यापित उद्यम, कार्ड धारक बुनकरों एवं शिल्पकारों को एक करोड़ से अधिक और 2 करोड़ रूपए तक के ऋण पर 01 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
महाप्रबंधक ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो योजनान्तर्गत आवेदन करना चाहते हैं वे एसएसओ पोर्टल पर विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के ऑनलाईन पोर्टल से आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी रानी बाजार चोपड़ा कटला स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।


