Tuesday, November 18, 2025
Hometrendingबीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए अरविंद मिढ्ढा ने पेश की...

बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए अरविंद मिढ्ढा ने पेश की सशक्‍त दावेदारी

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए कवायद तेज हो गई है। इसके साथ ही दावेदारों के नाम भी उभर कर सामने आ रहे हैं। इनमें वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अरविंद मिड्ढा का नाम भी उभरा है। रविवार को केंद्रीय पर्यवेक्ष राजेश लिलोठिया के समक्ष सर्किट हाउस में अरविंद मिढ्ढा ने अपनी दावेदारी मजबूती के साथ रखी।

आपको बता दें कि मिढ्ढा पिछले 33 वर्षों से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता है तथा वर्तमान उपाध्यक्ष है। पार्टी में सक्रियता और योगदान को पार्टी के लोग सराहते है। वे लंबे समय से पार्टी के विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं। वर्ष 1992 में बीकानेर युवा कांग्रेस के महासचिव रहे। 1994 नगर परिषद का पार्षद का चुनाव रिकॉर्ड वोटों से जीते। 2002 में नगर विकास प्रन्यास के ट्रस्टी बने। उसके बाद से लगातार जिला कांग्रेस बीकानेर महासचिव रहे। बीकानेर में सर्वविदित है कि मिढ्ढा के समर्थन में बीकानेर के पंजाबी वोट बैंक है। मिढ्ढा विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और धार्मिक संगठनों में भी पदाधिकारी है। समाज और आम जन से गहरा जुड़ाव है। उनकी पार्टी और समाज में लोकप्रियता भी है। मिढ्ढा ने आवेदन में अध्यक्ष के रूप में पार्टी में बेहतर काम करने का संकल्प भी जताया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!