Thursday, April 25, 2024
Hometrendingविप्र फाउंडेशन : बीकानेर के सारस्वत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पुरोहित प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

विप्र फाउंडेशन : बीकानेर के सारस्वत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पुरोहित प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। विप्र फाउंडेशन की गुडग़ांव के होटल पार्क इन में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीकानेर के ताराचंद सारस्वत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भंवर पुरोहित को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

फाउंडेशन से जुड़े विनय थानवी ने बताया कि बैठक में महावीर प्रसाद शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरस्वती गौड़ को नियुक्त किया गया। बैठक में राजस्थान के प्रांत जॉन वन बी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में संगठन की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा और प्रदेश में विप्र एकता की ओर विशेष काम किया जाएगा। पुरोहित ने कहा कि विप्र समाज को शिक्षित और रोजगारोन्मुखी करने के लिए युवाओं में जागृति लाने का काम किया जाएगा। संगठन की राष्ट्रीय योजना शिक्षा निधि, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि संगठन की योजनाओं को समाज उन्नति के लिए काम किया जाएगा।

पुरोहित ने कहा कि प्रांत के सभी जिलों में प्रवास कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम किया जाएगा वहीं प्रांत में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रांत की टीम का गठन भी शीघ्र किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के विधायक सत्यनारायण शर्मा, उदयपुर जिले के मावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्म नारायण शर्मा दोनों का विधायक बनने पर संगठन द्वारा सम्मान किया गया। धर्म नारायण शर्मा को राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया।

बैठक में देश के विभिन्न प्रांतों कोलकाता, बिहार, उड़ीसा, केरल, दिल्ली, हरियाणा सहित कई प्रांतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील कुमार ओझा ने किया। इस अवसर पर बीकानेर से लूनकरणसर तहसील अध्यक्ष बद्रीप्रसाद तावनियाँ, जिला देहात महामंत्री महेंद्र सारस्वत व भूपेंद्र आदि उपस्थित थे।

बीकानेर संभाग से सटती भारत-पाक सीमा पर आधी रात को हुए धमाकों से मचा हड़कंप

राजस्थान : अफसरों के लिए जी का जंजाल बनी मंत्रियों की ये ख्वाहिश…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular