Hometrendingराजस्‍थान में नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़

राजस्‍थान में नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली के कार्यालय में देर रात एक एसयूवी कार में सवार होकर आए बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के अनुसार, जूली के अलवर में मोती डूंगरी क्षेत्र स्थित 21 नंबर कार्यलय पर रविवार रात करीब बारह बजे कुछ अज्ञात लोगों ने कार से कार्यालय के दोनों गेट को टक्कर मारकर तोड़ दिया। घटना के बाद वे मौके से भाग गए। तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी आनंद शर्मा सहित कई अन्य पुलिस अधिकारियों ने जूली के स्टाफ से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। बताया जाता है कि जब ये घटना हुई उससे कुछ देर पहले ही टीकाराम जूली धौलपुर से अलवर पहुंचे थे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular