






बीकानेरAbhayindia.com बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आज रुनिया बड़ाबास के ग्रामीणों ने सहायक अभियंता के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के काल में जब उद्योग-धंधे, कृषि सभी ठप पड़े हैं, इसके बावजूद सरकार विद्युत शुल्क, फ्यूल चार्ज के नाम वसूली कर रही है, जो अनुचित है। इस साल फरवरी में सरकार ने विद्युत दर फिक्स चार्ज पर 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, इससे 70 पैसे प्रति यूनिट बिजली की दरों में वृद्धि हुई है।
मुख्यालय स्थिति ग्रामीण सहायक अभियंता को रूनिया बड़ाबास मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण जाट के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान भाजपा देहात जिला मंत्री जुगल सिंह परिहार, पंचायत समिति सदस्य जगदीश रेन, भागीरथ गोदारा, सीता राम सियाग, सूरजाराम कतरियासर, शंकर ज्याणी, पुखराज नायक, गिरधारी लाल रामनिवास गोदारा, सरवन राम,ओम प्रकाश, राम प्रताप, मुन्नी राम ,उमा राम, बुधराम आदि प्रदर्शन में शामिल हुए।


