Wednesday, April 29, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : पंकज मर्डर केस में दो नाबालिग पकड़े गए

बीकानेर क्राइम : पंकज मर्डर केस में दो नाबालिग पकड़े गए

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर पुलिस थानान्‍तर्गत जस्‍सूसर गेट के बाहर रजनी हॉस्पिटल के पास 15 वर्षीय किशोर पंकज आचार्य के मर्डर केस में पुलिस ने दोनों मुख्‍य आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह ने अभय इंडिया को बताया कि पंकज आचार्य के मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए दोनों ही आरोपी नाबालिग है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्‍थल के फुटेज के आधार पर एक अन्‍य जने की तलाश की जारी है।

आपको बता दें कि एक सप्‍ताह पहले रजनी हॉस्पिटल के पास ऑटो रिपयेरिंग की दुकान के पास हुई इस वारदात में बाइक पर सवार होकर आये दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को ललकारा और उस पर फायरिंग कर दी। बचने के लिये युवक दौडक़र दुकान में घुस गया, लेकिन मौके पर खड़ा पंकज आचार्य पुत्र किशनलाल आचार्य गोली लगने से जख्‍मी हो गया। पंकज रजनी अस्‍पताल के पास अपनी बुआ के घर आया हुआ था, मौके पर उसके फुफेरे भाई की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है, वह फुफेरे भाई को खाने का टिफिन पहुंचाना आया था। इस दौरान यह वारदात हो गई।

बीकानेर में 28 नए कोरोना मरीज इन इलाकों से आए सामने…

बीकानेर क्राइम : फायरिंग में जख्‍मी किशोर की हुई मौत, फायरिंग का मामला मर्डर में तब्‍दील

बीकानेर : पंकज की मौत पर नेताओं की चुप्पी क्यों ?

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!