








बीकानेर Abhayindia.com बीछवाल संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार जोशी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव सदस्यों के सहयोग, विश्वास एवं एकता का प्रतीक है। उन्होंने चुनाव समिति के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डूंगर मल स्वामी एवं निर्वाचन अधिकारी रोशन सिंह चौहान तथा विकास तापडिय़ा का निष्पक्ष एवं सफल चुनाव सम्पन्न कराने के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी सभी सदस्यों के सहयोग से बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के विकास एवं उद्योगों की प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी।


