








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव के दौरान शनिवार 28 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय बिजली कटौती रहेगी।
प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक लक्की मॉडल रानी बाजार का क्षेत्र।
प्रातः 06:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आसानियों का चौक, जेल वेल टंकी का क्षेत्र।
दोपहर 02:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक हरियाणा होटल के आस-पास, ट्रांसपोर्ट गली और विशाल मेगा मार्ट के पास का क्षेत्र।
प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक गली नंबर 3, 5, 6 अंबेडकर कॉलोनी, शिव मंदिर के पीछे का क्षेत्र।


