Friday, May 17, 2024
Hometrendingविफा ने उठाया महिला स्वावलंबन का बीड़ा, राजस्थान से की शुरुआत

विफा ने उठाया महिला स्वावलंबन का बीड़ा, राजस्थान से की शुरुआत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
बीकानेर abhayindia.com ब्राह्मण समाज का वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उद्योगों की स्थापना में मदद करेगा। योजना के प्रथम चरण में राजस्थान प्रदेश के पांच प्रमुख स्थानों पर महिलाओं की ओर से संचालित उद्योगों की स्थापना की जायेगी। अगले चरण में देश के अन्य भागों में इन उद्योगों की स्थापना कर विस्तार किया जायेगा। इसके आलावा आगामी समय में विप्र फाउंडेशन द्वारा निर्धन गरीब परिवार की 111 कन्याओं के विवाह खर्च में योगदान देगा जिसमें विप्र समाज के अतिरिक्त दस प्रतिशत कन्याएं सफाईकर्मी एवं अन्य पिछड़े समाज की सम्मिलित रहेंगी। अपनी संस्कृति से बच्चों की सुशिक्षित करने का जिम्मा भी विप्र महिलाएं ही संभालेंगी।
विप्र फाउंडेशन जोन 1 बी प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित एवं कार्यक्रम संयोजिका चन्द्रकान्ता राजपुरोहित ने बताया कि महिलाओं से जूड़ी इन घोषणाओं का संकल्प अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दिवस के उपलक्ष में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा नई दिल्ली स्थित आध्यात्मिक साधना केन्द्र छत्तरपुर में आयोजित श्री अभ्युदय उत्सव में लिया गया। देशभर की एक हजार से अधिक विप्र महिलाओं के इस राष्ट्रीय समागम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका डाॅ. मल्लिका नड्डा ने भगवान परशुराम के तेलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की वहीं समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी उपस्थित रहीं तथापि कार्यक्रम की अध्यक्षता विफा राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर शर्मा एवं संचालन डाॅ. ज्योति जोशी द्वारा किया गया।
महिला सशक्तिकरण की हुई पहल
आयोजन की स्वागताध्यक्ष महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा तथा स्वागत मंत्री सोनाली शर्मा ने बताया कि महिला कुटीर एवं लघु उद्यमों की स्थापना से न केवल आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुलेगा वरन कोरोनाकाल में पड़ी दोहरी मार से उभरने में भी सफलता मिलेगी। आयोजन की खास बात यह रही कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी डाॅ. मल्लिका नड्डा पहली बार किसी सार्वजनिक समारोह में नजर आई। श्रीमती नड्डा ने भी पांच कन्याओं के विवाह के लिए अपनी ओर से योगदान दिया।
तेजस्वनी सम्मान
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाशाली विप्र महिलाओं को तेजस्वनी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसमें नुपूर शर्मा दिल्ली (राजनीति), एडवोकेट बांसुरी स्वराज दिल्ली (विधि), सुरभि मिश्रा जयपुर (अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट), युक्ति भारद्वाज गुरुगांव (उद्योग), स्वाति शर्मा कोलकाता (वित्त), सुधा श्रीमाली नोएडा (आइटी), शालिनी भारद्वाज नोएडा (पत्रकारिता), सूमन जोशी बांसवाड़ा (कला) तथा अंजली कौशिक अहमदाबाद (समाजसेविका) के नाम शामिल हैं।
बीकानेर जोन से भी प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
राष्ट्रीय समागम में जोन-1 बी राजस्थान बीकानेर के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों बीकानेर शहर एवं देहात, नागौर शहर एवं देहात, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु तथा झुन्झुनू जिलों से 54 महिला तथा 23 पुरुष सहित कुल 77 पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। जिनमें राष्ट्रीय सचिव व जोनल प्रभारी दीपक पारीक, प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. मीना आसोपा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश व्यास, प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत, प्रदेश महामंत्री प्रो. अरविंद गौड़ राजगढ़, भगवानदेव सारस्वत श्रीकोलायत, पार्षद सुधा आचार्य, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मंजू शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सारस्वत, प्रदेश महामंत्री संगठन आशा पारीक, प्रदेश सचिव गायत्री शर्मा, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुनिता पारीक, देहात जिलाध्यक्ष सीमा मिश्रा, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष कुसुम शर्मा, चुरु जिलाध्यक्ष महिमा शर्मा, झुन्झुनू जिलाध्यक्ष ममता शर्मा, जिलाध्यक्ष गोविंद शरण गोपीजी पारीक, लाडनुं नगरपालिका पुर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जगदीश पारीक तथा पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक के नेतृत्व में 77 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बीकानेर जोन को मिला सेवाश्री उपाधि सम्मान
कोरोनाकाल में विप्र फाउंडेशन द्वारा किये गये विशेष सामाजिक कार्यों यथा सात दिन में सात लाख मास्क वितरण, सेनेटाईजेशन, काढ़ा वितरण, खाद्य सामग्री व दवा वितरण, आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान, दिव्य आत्मा तर्पण तथा विप्र केयर में उल्लेखनीय योगदान के लिए जोन 1 बी राजस्थान बीकानेर को सेवाश्री उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसे महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री संगठन आशा पारीक द्वारा प्राप्त किया गया। जिसके लिए विफा प्रज्ञा परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मधु आचार्य आशावादी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
यह रहा आकर्षण का केंद्र
विप्र महिला समागम संयोजिका चन्द्रकान्ता राजपुरोहित ने बताया कि कोरोनाकाल में गृहणियों द्वारा लिखित कविताओं की पुस्तिका श्रीकाव्य प्रवाह का विमोचन, विभिन्न प्रदेशों की सौ से अधिक नारीशक्ति द्वारा पारंपरिक मारवाड़ी गीतमाला तथा प्रख्यात राजस्थानी गायिका सीमा मिश्रा की लोकगीतों की संगीतमय प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
राष्ट्रीय समागम में प्रमुख हस्तियां रही उपस्थित
मुख्य अतिथि डाॅ मल्लिका नड्डा, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा, भाजपा सांसद रमेश कौशिक, सात बार विधायक सत्यनारायण शर्मा, दिल्ली विधायक अनिल वाजपेयी, अर्थशास्त्री प्रो. गौरव वल्लभ, पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, आध्यात्म बाल प्रचारिका जया किशोरीजी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र भारद्वाज, जेएसडब्ल्यू प्रबंध निदेशक विनोद लता नोवाल, विफा संरक्षक बनवारीलाल सोती, संस्थापक संयोजक सुशील ओझा, विफा राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सीए सुनील शर्मा सहित विशिष्ट गणमान्य विप्रजन उपस्थित हुए।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular