









बीकानेर Abhayindia.com हारेगा कोरोना जीतेगा बीकाणा अभियान के तीसरे चरण के तहत वेटरनरी विश्वविद्यालय में अधिकारियों, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों और छात्रों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य सरकार की दिशा निर्देशों की पालना में प्रतिज्ञा ली।
सभी ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने, सदैव मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने, अपने हाथों को नियमित अच्छी तरह साबुन और पानी से धोने के लिए शपथ ग्रहण की। सभी ने दूसरे साथियों को बीमारी के फैलने से रोकने के लिए प्रोत्साहित करने एवं एक साथ मिलकर कोविड-19 को हराने के लिए दृढ़ निश्चिय किया। वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर के अधिष्ठाता प्रो. आर.के. सिंह ने सभी को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एस.सी. गोस्वामी, निदेशक अनुसंधान प्रो. हेमन्त दाधीच, निदेशक मानव संसाधन विेकास प्रो. त्रिभुवन शर्मा, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूडिय़ा, निदेशक क्लिनिक्स प्रो. ए.पी. सिंह व विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, शिक्षक, अशैक्षणिक कर्मचारियों एवं छात्रों सहित 150 से अधिक लोग उपस्थित थे।
















