Monday, June 22, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में वैक्‍सीनेशन अपडेट : 18+ वालों का संडे को होगा बम्‍पर...

बीकानेर में वैक्‍सीनेशन अपडेट : 18+ वालों का संडे को होगा बम्‍पर वैक्‍सीनेशन, आज रात होगी स्‍लॉट बुकिंग

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में 18+ आयु वर्ग के लोगों के कोविड वैक्‍सीनेशन का कार्यक्रम रविवार से शुरू हो जाएगा। बीकानेर के लिए कोविशील्‍ड की नई डोज आज रात पहुंच जाएगी। इसके लिए जयपुर से खेप रवाना कर दी गई है।

आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्‍ता ने अभय इंडिया को बताया कि रविवार को बीकानेर शहर में बम्पर टीकाकरण हो सकेगा। 18 प्लस आयु वालों का कोविड टीकाकरण सभी शहरी यूपीएचसी-डिस्पेंसरियों व अस्पतालों पर होगा।

डॉ. गुप्‍ता ने बताया कि बीकानेर जिले को 18000 कोविशील्‍ड की डोज मिली है। इसके लिए आज रात नौ बजे ऑनलाइन स्लॉट/ अप्वाइंटमेंट बुकिंग खुल जाएगी। विभाग अभी इसके लिए कवायद में जुटा हुआ है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!