









बीकानेर Abhayindia.com राजीव गांधी स्टडी सर्किल बीकानेर इकाई की ओर से शुरू किए गए टीकाकरण वित्तीय सहयोग अभियान में व्यापार जगत की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाई जानी चाहिए।
उद्यमी एवं ओद्यौगिक वाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के सदस्य रमेश कुमार अग्रवाल (कालू) ने टीकाकरण वित्तीय सहयोग अभियान से जुडऩे का उद्योगपतियों से आह्वान किया है। अग्रवाल के अनुसार अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बीकानेर शहर के व्यापारियों से अपील की है कि वित्तीय सहयोग कर इस महा अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग ने हमेशा ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों में सामाजिक सरोकार का निर्वहन किया है। रमेश कुमार अग्रवाल के अनुसार मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के लिए जो विशेष खाता खुलवाया है उस खाते में ज्यादा से ज्यादा वित्तीय सहयोग करें, जिससे इस धनराशि का उपयोग 18 से 44 वर्ग के युवाओं के टीकाकरण के लिए किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ अपने पूरे वित्तीय संसाधन इसमें झौंककर वर्तमान संकट काल में जनता की मदद कर रही है। इस स्थिति में व्यापारी व उद्योगपतियों का भी यह दायित्व बनता है कि वह ज्यादा से ज्यादा वित्तीय सहयोग करें। अग्रवाल ने राजीव गांधी स्टडी सर्किल के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अन्य संस्थाओं को भी इस सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को हाथ में लेकर सरकार की मदद करनी चाहिए।






