Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में सूदखोरी का मामला, एक दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बीकानेर में सूदखोरी का मामला, एक दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  बीकानेर में सूदखोरी के मामले बढते जा रहे हैं। इसी बीच, एक और मामला सामने आया है। पुष्‍करणा स्‍टेडियम के पास रहने वाले परिवादी 42 वर्षीय लक्ष्‍मी चंद्र पुरोहित की रिपोर्ट पर नयाशहर थाना पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी लक्ष्‍मीचंद्र पुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे भाई ने आरोपियों से रुपए उधार लिए थे। भाई सारे रुपयों का भुगतान भी कर दिया लेकिन वे मेरे अधिक ब्‍याज लेना चाहते हैं। इस बीच आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे नाक में फेक्‍चर हो गया। इसके अलावा बंदूक दिखाकर धमकी भी दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर दम्‍माणी चौक निवासी रविकांत जोशी, मिल्‍ट्री एरिया निवासी अशोक कुमार नायक, जेएनवी कॉलोनी निवासी रामनिवास धारणिया, सुनील धारणिया, तेलीवाडा चौक निवासी प्रकाश निर्मल मोदी, बजरंग मोदी, शहनाज मोदी पत्‍नी बजरंग मोदी, आचार्यों का चौक निवासी सुधीर आचार्य, मॉडर्न मार्केट निवासी दुष्‍यंत पूनिया, बंगला नगर निवासी अर्जुन कुमार, डीआरएम कार्यालय के पास निवासी रतन सिंह, जेएनवी कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच नयाशहर थानाप्रभारी वेदपाल शिवराण को सौंपी गई है।

इन 5 राशियों वालों के दिन पलट जाएंगे, शनि की वक्री चाल का पड़ेगा असर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!