26.8 C
Bikaner
Tuesday, May 30, 2023

इन 5 राशियों वालों के दिन पलट जाएंगे, शनि की वक्री चाल का पड़ेगा असर…

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

वैदिक ज्‍योतिषशास्‍त्र में नौ ग्रह हैं। इन्‍हें “नवग्रह” भी कहते हैं। इसमें सूर्य और चंद्रमा को भी ग्रह माना गया है। इसके अतिरिक्‍त मंगल, बुध, बृहस्‍पति, शुक्र, शनि और राहुकेतु भी शामिल हैं। हालांकि, राहुकेतु को छाया ग्रह कहा जाता है। ज्‍योतिष मान्‍यता है कि राहुकेतु को छोड़कर अन्‍य ग्रह आकाश मंडल में स्थित गतिमान खगोलीय पिंड है। मान्‍यता यह भी है कि यह सभी ग्रह पृथ्‍वी पर रहने वाले सभी मनुष्‍यों व जीवजंतुओं के जीवन पर प्रभाव डालते हैं। वहीं, खगोलविज्ञों का कहना है कि ग्रह सौरमंडल में गुरुत्‍वाकर्षण बल द्वारा एकदूसरे से निश्चित दूरी में बंधें हुए हैं। वे सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं। इस बीच, आपको बता दें कि 17 जून की रात 10.48 बजे शनि वक्री होने जा रहे हैं। शनि 4 नवम्‍बर 2023 की सुबह 9.15 बजे तक वक्री ही रहेंगे। शनि के वक्री रहने से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर असर पड़ेगा। इनमें से 5 राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल बहुत ही शानदार रहेगी। आइए, यहां जानते हैं किनकिन राशिवालों की किस्‍मत खुलेंगी

Ad class= Ad class=

मेष : इस राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल शुभ फलदायी साबित होगी। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकेगा। पुरानी समस्‍याओं से छुटकारा मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में अपेक्षित सुधार होगा। करियर और कारोबार दोनों में मुनाफा होगा।

वृषभ : शनि की वक्री चाल से इस राशिवालों की अधिकांश मुसीबतें खत्‍म हो जाएगी। धन लाभ के साथ नौकरी में पदोन्‍नति मिलेगी। मनचाहा काम मिलने से प्रसन्‍नता रहेगी। अविवाहितों की इच्‍छा पूरी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य भी बेहतर रहेगा।

मिथुन : इस राशि के जातकों को शनि की वक्री चाल सुखसंपत्ति प्रदान करेगी। लंबित कामों में अब सफलता मिलने लगेगी। आपकी विदेश जाने की इच्‍छा भी इस दौरान पूरी होने के योग है। परिवार और समाज में प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी।

सिंह : आपके लिए यह समय आर्थिक क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने वाला साबित होगा। परिवार और समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। करियर और कारोबार में तरक्‍की के नए रास्‍ते खुलेंगे। अभी तक अटके हुए कामों में अब सफलता मिलने लगेगी।

मकर : शनि की वक्री चाल इस राशि के जातकों को खूब धन प्रदान करेगी। परिवार और समाज में आपके कामों की सराहना होगी। संपत्ति से संबंधित मसले सुलझ जाएंगे। धन के संचय में भी रुचि जाग्रत होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार आएगा।

कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्‍ताह, जानियें साप्‍ताहिक राशिफल 21 मई से 27 मई 2023 तक

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=
Abhay India
Abhay Indiahttps://abhayindia.com
बीकानेर की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल। Contact us: [email protected] : 9829217604

Related Articles

Latest Articles